मानपुर: पटेहरा गांव से 59 वर्षीय अधेड़ हुआ लापता ,परिजनो ने थाना मानपुर मे दी सूचना,गुमशुदगी दर्ज
Manpur, Umaria | Jul 5, 2026 ग्राम पटेहरा से एक 59 वर्षीय अधेड़ के लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि संपत सिंह पिता धानू सिंह उम्र 59 वर्ष ग्राम पटेहरा 3 जुलाई को 10:00 बजे घर मे बिना बताए अचानक कहीं चला गया जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया जिस पर मामले की सूचना पर थाना मानपुर पुलिस ने गुनशुदगी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल मे जुटी हुई है।