तिरोड़ी: प्रिवीका लॉन में फोटोग्राफर एसोसिएशन का मिलन समारोह संपन्न, नई कार्यकारिणी गठित
फोटोग्राफर एसोसिएशन कटंगी के तत्वावधान में बुधवार को स्थानीय प्रिविका लॉन में कटंगी और तिरोड़ी क्षेत्र के समस्त फोटोग्राफरों का भव्य मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कटंगी, महकेपार, महदूली सहित पूरे क्षेत्र के फोटोग्राफर बंधुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एकजुटता का परिचय दिया। समारोह के दौरान सर्वसम्मति से एसोसिएशन की नई समिति का गठन किया गया।