ग्यारसपुर: मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेड में की जांच की मांग
ग्यारसपुर तहसील के ग्राम सेमरा धामनोद के ग्रामीणों ने बुधवार दोपहर 12 बजे कलेक्टर को आवेदन देकर मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे और फर्जी दस्तावेजों से नामांतरण किए जाने की शिकायत की। ग्रामीणों का कहना है कि खसरा नंबर 370/2/2 भूमि गांव के मुकद्दम स्वर्गीय काशीराम लोधी ने रजिस्टर्ड दानपत्र से मूर्ति श्रीहनुमानजी को दान दी थी।