बहराइच: नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत,पुलिस शव का करवा रही पोस्टमार्टम
मोतीपुर थाना क्षेत्र के पेटरहा निवासी नंदलाल किसी कार्य से मिहीपुरवा जा रहे थे। इस दौरान मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। नंदलाल को स्थानीय अस्पताल लेकर गए हैं।बहराइच अस्पताल लाते समय उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जा रहा है। जांच जारी है।