दीपावली के पर्व को देखते हुए उन्नाव पुलिस ने शहर और कस्बों के बाजारों में पैदल गश्त बढ़ाकर सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस ने दुकानदारों और आम लोगों को सतर्क रहने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की। त्योहार के दौरान यह निगरानी जारी रहेगी।