पटना ग्रामीण: पटना में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, टीएमसी ने 15 सालों में बंगाल को लूटा
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी को लेकर गुरुवार शाम करीब 7:00 बजे कहा कि 15 सालों में टीएमसी ने बंगाल को लूटा है। मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए गए बयान को लेकर भी कहा कि प्रधानमंत्री ने बिल्कुल सही कहा है कि सबका साथ सबका विकास और जिसने लूटा है उसका हिसाब होगा।