सैदपुर: भारतीय सेना की वर्दी पहनकर पहली बार गुरु से मिलने गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी आए शुभम का भव्य स्वागत, बरसाए गए फूल
क्षेत्र के गैबीपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी में गुरुवार को गर्व और सम्मान का अनूठा माहौल देखने को मिला, जब एकेडमी के पूर्व ताइक्वांडो खिलाड़ी शुभम यादव भारतीय सेना की वर्दी में अपने गुरु और साथियों से मिलने पहुंचे। सेना में चयन के बाद पहली बार अवकाश पर घर लौटे शुभम का एकेडमी परिसर में खिलाड़ियों ने भव्य स्वागत किया।