झुंझुनू: झुंझुनू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने होली के त्यौहार को लेकर पुलिस जवानों के साथ शहर में किया फ्लेग मार्च
होली के त्यौहार को लेकर सोमवार रात 9:00 बजे के आसपास झुंझुनू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह व झुंझुनूं DSP वीरेंद्र कुमार और CI नारायण सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो पुलिस के जवानों ने शहर के छावनी बाजार कपड़ा मार्केट नेहरू बाजार सुतला बाजार बस स्टैंड रोड नंबर 1 और गांधी चौक में फ्लैग मार्च कर होली के त्योहार पर कानून व्यवस्था बनाने के लिए आमजन से अपील की