झुंझुनू: राजस्थान विधानसभा में झुंझुनू जिले की मंडावा विधायक ने जिले के किसानों का मुद्दा उठाया
राजस्थान विधानसभा में झुंझुनू जिले की मंडावा विधायक रीटा चौधरी ने सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान दोपहर करीब 1:00 के आसपास झुंझुनू जिले के किसानों का मुद्दा उठाया, विधायक रीटा चौधरी ने बताया कि झुंझुनू जिले में 765 केवी बिजली की लाइन बीकानेर नीमराना जा रही है जिसके लिए किसानों की जमीन अवाप्त की जा रही है मगर किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है