झुंझुनू: गुढ़ागौड़जी में कैंपर सवार बदमाशों ने मोटर गैराज में जमकर तोड़फोड़ की, CCTV फुटेज आया सामने
गुढ़ागौड़जी के भौड़की रोड पर बदमाशों के आतंक का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। कैंपर गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने रोशनलाल मेघवाल के खाते की भूमि में बने मोटर गैरेज पर हमला कर दिया। इस दौरान परिवार के सदस्यों पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया गया। घटना की पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।