झुंझुनू: 18 मार्च से शुरू होने जा रहे एडल्ट टीबी वैक्सीनेशन अभियान के पोस्टर का कलेक्टर ने किया विमोचन
झुंझुनू कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार दोपहर 3:00 बजे के आसपास झुंझुनू जिला कलेक्टर रामावतार मीणा सीएमएचओ डॉक्टर छोटेलाल गुर्जर डीएसपी वीरेंद्र कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने 18 मार्च से शुरू होने जा रहे एडल्ट टीबी वैक्सीनेशन अभियान के पोस्टर का विमोचन किया, इस अभियान को भारत सरकार के निर्देश पर राजस्थान के दो जिलों झुंझुनू और भीलवाड़ा में चलाया जाएगा