फतुहा: महाशिवरात्रि पर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Fatwah, Patna | Feb 15, 2026 महाशिवरात्रि को लेकर संगम गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाने को लेकर भक्त श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमडी है। अहले सुबह 6:00 से ही लगातार भक्त श्रद्धालु पहुंचकर दोपहर 11:00 बजे तक आस्था की डुबकी लगाने में जुटे हैं। नदी थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन इसे लेकर काफी मुस्तैद दिखे हैं। भक्त श्रद्धालु स्नान करने के बाद दानपुण्य किया है। मुंडन संस्कार के लिए भी लोग पहुचे है।