पटना ग्रामीण: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पहुंचे पटना, लालू प्रसाद यादव से की मुलाकात
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शनिवार को पटना पहुंचे। जहां उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत हुई है।