पटना ग्रामीण: पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राजद परिवार पर बिहार को बर्बाद करने का आरोप लगाया
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन के दौरान कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आप लोगों ने 20 साल का समय दिया और मैं सिर्फ 20 महीने का समय आपसे मांग रहा हूं। इसे लेकर शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की जनता ने राजद परिवार को 15 साल दिया था लेकिन उन 15 सालों में राजद और राजद परिवार ने बिहार को बर्बाद कर दिया।