पटना ग्रामीण: बापू सभागार में सीएम नीतीश कुमार ने मंत्री विजय चौधरी को किया किनारे, बेइज्जती करने का आरोप
बापू सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक बार फिर अजीबोगरीब हरकत सामने आई है। बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी जब नियुक्ति पत्र दे रहे थे तो शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अचानक ही विजय चौधरी को हल्का सा धक्का देकर किनारे कर दिया।