भैंसदेही: भैंसदेही क्षेत्र में घने बादलों के साथ लगातार रिमझिम बारिश का दौर जारी, और कुछ दिनों में मौसम खुलने का इंतजार
भैंसदेही क्षेत्र में विगत चार दिनों से घने बादलों के साथ रिमझिम बारिश का दौर जारी है आज भी घने बादल छाए हुए हैं मौसम विभाग के अनुसार और तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने बैतूल सहित कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। अगले तीन दिनों के बाद मौसम खुलने का अनुमान जताया गया है।