नानपारा (बहराइच)। नील कोठी क्षेत्र में मिट्टी उतारते समय डंपर का डाला 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे चालक दिनेश गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद लोगों ने क्षेत्र में गुजर रही हाईटेंशन लाइन की सुरक्षा और ऊंचाई पर सवाल उठाते हुए जांच व सुधार की मांग की है। पुलिस और बिजली विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
@bahraichpolice @uppcllko @uppolice @uppfactcheck #nanparaaajkinews #latestnewsindia #bahraichnews #aajkitajakhabar