पूरनपुर: गांव शेरपुर कला में कार की मांग को लेकर आरोपी पति ने की पत्नी की पिटाई, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला निवासी हीना बेगम पत्नी रफत कुरैशी ने मंगलवार को बताया कि उसकी शादी में परिजनों ने दहेज में एक प्लाट दिया था। पति रफत कुरैशी व उसकी बहन बहनोई और ससुराल पक्ष के अन्य लोग कार की मांग कर रहे है। महिला के विरोध करने पर उक्त लोग प्लाट बेचकर कार दिलाने को लेकर दबाव बना रहा है। विरोध करने पर पत्नी की पिटाई कर दी।