हाथरस: 115 वें तृतीय प्रांतीय मेला श्री दाऊजी महाराज के समापन समारोह में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजकों को किया गया सम्मानित
जनपद हाथरस के 115 वें एवं तृतीय प्रांतीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के समापन समारोह का आयोजन किया गया। समापन समारोह कार्यक्रम के दौरान मेला श्री दाऊजी महाराज में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजकों व पत्रकारों एवं पुलिस कर्मियों को प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधि व डीएम एसपी मौजूद रहे।