खैरलांजी: दैतबर्रा–मंगलेगांव मार्ग पर पुल उफान पर, आवागमन ठप, ग्रामीणों ने उच्च स्तरीय पुल निर्माण की मांग की
पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं। खैरलांजी तहसील के दैतबर्रा से मंगलेगांव मार्ग पर स्थित पुल बुधवार, 29 जुलाई की सुबह से ही जलमग्न हो गया, जिससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। पूरे दिन पुल के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी गुजरता रहा, जिसके कारण लोगों की आवाजाही बाधित रही।