लोहरदगा: NEET पेपर लीक: संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन, लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा मांगा
NEET पेपर लीक मामले को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे संसद भवन परिसर में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के सांसदों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सांसदों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।