पटना ग्रामीण: मुरादाबाद का बर्तन कारोबारी पटना से लापता, परिजनों ने गांधी मैदान थाने में दर्ज कराई शिकायत
पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र से मुरादाबाद का बर्तन कारोबारी 5 अप्रैल से लापता है। जयंतीपुर जन्नतनगर के रहने वाले मोहम्मद आलम ( उम्र 48 वर्ष) एक्जीविशन रोड स्थिति निजी गेस्ट हाउस में ठहरे थे। मुरादाबाद और मुजफ्फरपुर दोनों जगह इनके परिवार के लोग रहते हैं। मोहम्मद आलम के भाई और बेटा गांधी मैदान थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।