पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन प्लेटफार्म संख्या-10 पर पटना रेल पुलिस ने तीन चोरी के मोबाइल के साथ एक चोर को किया गिरफ्तार.
पटना रेल पुलिस ने प्लेटफार्म संख्या-10 से चोरी के तीन मोबाइल के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया. इस संदर्भ में पटना रेल एसपी ए.के.ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि ऑपरेशन क्लीन के तहत रेल पुलिस चेकिंग कर रही थी इसी क्रम में पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा पुलिस ने दौड़कर पकड़ा और चेक किया तो देखा कि पैकेट में तीन मोबाइल है जो की चोरी के है.