पटना ग्रामीण: मोदी की बात नहीं होगी, मुद्दे की बात होगी: पटना एयरपोर्ट पर बोले पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव
शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जांच एजेंसियां हाईजैक हो चुकी हैं। कोई भी ईमानदारी से काम नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब मोदी की बात नहीं होगी, मुद्दे की बात होगी।