पटना ग्रामीण: बोरिंग रोड इलाके में निजी हॉस्टल में लगी आग, दो सिलेंडर हुए ब्लास्ट
एसकेपुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री मार्ग में एक निजी हॉस्टल में आग लग गई। अगलगी के क्रम में दो सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।