गुना नगर: परवाह गांव में बस्ती में घुसा हिरण, कुत्तों ने किया घायल, ग्रामीणों ने तोलिया बांधकर किया उपचार
गुना जिले के बमोरी इलाके के ग्राम परवाह में जंगल और खेतों से भटक कर एक हिरन बस्ती में पहुंच गया। 22 मार्च को सामने आई जानकारी में कुत्तों ने हमला कर हिरण को नोच कर घायल कर दिया। हिरण के पैर में हुए गांव पर ग्रामीणों ने तोलिया बांधी। वन विभाग को सूचित किया। मौके पर वन विभाग टीम ने पंचनामा बनाया। ग्रामीणों ने हिरण सुपुर्दगी का वीडियो भी शूट किया।