गोह: गोह स्थित इफको केंद्र में खाद की कालाबजारी से क्षेत्र के किसान परेशान
Goh, Aurangabad | May 26, 2026 गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित इफको केंद्र पर खाद सामग्री की कमी के चलते किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धान और अन्य फसलों की तैयारियों के बीच खाद की किल्लत से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिलने से खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है। सोमवार की शाम को जैसे ही इफको केंद्र पर खाद पहुंचने की सूचना किसानों को मिल