भादरा: प्रशासन ने गांव रतनपुरा में जोहड़ पायतन के पास अतिक्रमण हटाया
भादरा क्षेत्र के गांव रतनपुरा में गुरुवार को प्रशासन ने खसरा संख्या 122 व 127 की सरकारी भूमि (जोहड़ व पाल) पर संत खूबीनाथ-काशीनाथ समाधि स्थल के नाम से किए गए अतिक्रमण को हटाया। जिला कलक्टर के आदेश एवं न्यायालय के निर्णय की पालना में राजस्व व पुलिस प्रशासन ने दो एक्सकेवेटर मशीनों की सहायता से चारदीवारी व अन्य निर्माण ध्वस्त किए।