कोईलवर: कोईलवर छपरा फोरलेन पर जमालपुर बाजार के पास दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की हुई मौत
गुरुवार दोपहर 1:00 बजे कोईलवर थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार के समीप दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवार बड़हरा थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव निवासी सतनारायण साह के 18 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता सतनारायण शाह ने बताया कि घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने बताया कि दो बाइक के टक्कर हुआ है।