कांके: सदर थाना क्षेत्र में दो महिलाओं का अपमान करने के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया
Kanke, Ranchi | Apr 2, 2026 सदर थाना क्षेत्र में दो महिलाओं के अपमान करने के मामले में चार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, वहीं एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। गुरुवार शाम करीब पांच बजे प्रेस वार्ता कर सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि दो महिलाओं का अपमान करने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत दोनों पीड़ित महिलाएं को सुरक्षित थाने लाया गया।