सांगानेर: जयपुर ग्रामीण पुलिस ने नरेना में अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, टोपीदार बंदूक सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार
जयपुर ग्रामीण पुलिस अवैध हथियारों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा के निर्देशन में पुलिस थाना नरेना ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी सीताराम को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध टोपीदार एक नाली बंदूक बरामद कर जब्त की है।