डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम कमकापार में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होने के पूर्व ग्राम कमकापार के प्रारंभ में स्थित मंगतुबाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर साफ-सफाई के कार्य की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने मंगतुबाबा से कमकापार सहित संपूर्ण बालोद जिले के सुख, समृद्धि के लिए आशीर्वाद भी लिया।