गाज़ीपुर: स्कूल में DM का अचानक छापा, बच्चों से पूछा नाम, पिता का नाम, ड्रेस और पढ़ाई पर जिलाधिकारी हुए सख्त
गाजीपुर में शिक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एक्शन मोड में नजर आए। सदर तहसील के उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रवलिया में डीएम ने अचानक पहुंचकर बच्चों की पढ़ाई, ड्रेस, पेयजल और साफ-सफाई की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और शिक्षकों को सख्त निर्देश भी दिए गए। दरअसल गाजीपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रवलिया में उस वक्त हड़कंप मच गया।