लखनपुर: ग्राम बंधा में 40 वर्षीय व्यक्ति ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, लखनपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंधा में शुक्रवार की दोपहर 40 वर्षीय व्यक्ति ने घर में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करते हुए परिजनों को सुपुर्द किया है। मर्ग कायम करते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी है।मृतक का नाम चंदन पिता शंकर उम्र 40 वर्ष ग्राम बंधा निवासी बताया जा रहा है।