ब्रह्मपुर: उधुरा पुल के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक अस्पताल में भर्ती
ब्रह्मपुर-नैनीजोर मार्ग पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब उधुरा पुल के समीप पुल पर चढ़ने के दौरान एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना रविवार सुबह 10 बजे की है। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।