शुजालपुर: मवेशियों को बचाने में कार गड्ढे में गिरी, इंजीनियर की मौत
शुजालपुर-आष्टा नेशनल हाईवे 752 सी पर शनिवार रात सड़क हादसे में इंजीनियर मनीष चौधरी की मौत हो गई। हादसा अरनियाकला से करीब 15 किलोमीटर आगे आष्टा की ओर हुआ। जानकारी के अनुसार मनीष कार से आष्टा से अरनियाकला लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक आवारा मवेशी आ जाने से उन्हें बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। रात होने