चकरनगर: तहसील परिसर चकरनगर में मोटरसाइकिल में घुसी जहरीली नागिन, मच गया हड़कंप
तहसील परिसर चकरनगर में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तहसील भवन के मुख्य गेट के पास खड़ी एक मोटरसाइकिल में अचानक जहरीली नागिन घुस गई। घटना के समय आसपास मौजूद कर्मचारी और फरियादी घबरा गए तथा मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।फिर एक पुलिस कांस्टेबल ने सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकालकर प्रकृतिबास चंबल के बीहड़ में छोड़ दिया।