गायघाट: गायघाट प्रखंड के छठ घाटों का निरीक्षण, समाहर्ता व विधायक ने दिए निर्देश
गायघाट प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का जिला आपदा प्रबंधन समाहर्ता व विधायक ने बुधवार दोपहर दो बजे में निरीक्षण किया। विधायक निरंजन राय ने बागमती नदी किनारे संवेदनशील घाटों का बैरिकेटिंग कराने का आदेश दिए। उन्होंने कहा कि गुरुवार शाम में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पण करने के लिए व्रतियों को घाट पर पहुंचने से पूर्व तैयारी पूरी हो जाना चाहिए।