गायघाट: गायघाट प्रखंड में गरीब छठ व्रतियों को पूजन सामग्री और अंगवस्त्र का वितरण, 51 व्रती हुए लाभान्वित
गायघाट प्रखंड मुख्यालय पर बुधवार सुबह करीब ग्यारह बजे में 51 छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री व अंगवस्त्र वितरण किया गया। गायघाट सामाजिक मंच के द्वारा ख़ासकर गरीब असहायों को चिन्हित कर उन्हें पूजन सामग्री व अंगवस्त्र दिए गए। गायघाट सामाजिक मंच के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने बताया प्रखंड के अलग अलग पंचायतों में गरीब व्रतियों को चिह्नित किया गया था।