Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

3 लाख नशीली गोलियां मामले में मालिक से सांठ गांठ कर फर्जी बिल तैयार करवाने वाला आरोपी काबू । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बठिंडा की एश्मुन बायोटेक कंपनी में नौकरी करता था । अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस नंबर देकर फर्जी बिल तैयार करवाता था । गिरफ्तार किया गया आरोपी दो दिन की पुलिस रिमांड पर । सिरसा। सिरसा पुलिस ने करीब 75 लाख रुपये कीमत की 3 लाख 6 हजार नशीली टैपेंटाडोल गोलियों की बरामदगी के चर्चित मामले में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने दवा कंपनी के मालिक से सांठगांठ कर फर्जी बिल तैयार करवाने के आरोप में हरजीत सिंह पुत्र सुखपाल निवासी गांव मसीतां, तहसील डबवाली को गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम लगातार जांच में जुटी हुई थी। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी पहले पंजाब के बठिंडा स्थित एश्मुन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में नौकरी करता था। नौकरी के दौरान उसकी कंपनी के मालिक से अच्छी पहचान हो गई थी। बाद में नौकरी छोड़ने के बाद वह डबवाली के शिवम मेडिकल तथा गांव जगमालवाली स्थित नौरंग मेडिकल स्टोर पर काम करने लगा। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि कंपनी के मालिक से पुराने संबंधों का फायदा उठाकर उसने युवाओं में नशे के रूप में इस्तेमाल होने वाली टैपेंटाडोल गोलियां मंगवाने का अवैध कारोबार शुरू कर दिया। इसके लिए वह विभिन्न मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस नंबर और दस्तावेज कंपनी को भेजता था, जिनके आधार पर फर्जी बिल तैयार कर पार्सल के माध्यम से नशीली दवाइयों की सप्लाई की जाती थी। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसके पास जिले के कई मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस संबंधी जानकारी उपलब्ध थी। इसी का दुरुपयोग करते हुए वह फर्जी दस्तावेज तैयार करवाता और दवाइयों की खेप मंगवाता था। जिन मेडिकल स्टोर संचालकों या अन्य लोगों को इन दवाइयों की आवश्यकता होती, वे उससे फोन पर संपर्क कर ऑर्डर देते थे। इसके बाद आरोपी स्वयं तय स्थान पर जाकर नशीली दवाइयों की आपूर्ति करता था। एसपी दीपक सहारन ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। जांच के दौरान जिस भी मेडिकल स्टोर संचालक, दवा कारोबारी या अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सिरसा में नशा तस्करों के लिए कोई जगह नहीं है और ऐसे लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इस गिरोह के तार अन्य राज्यों से भी जुड़े होने की आशंका है। इसी कड़ी में सिरसा पुलिस की टीमें पंजाब के बठिंडा और चंडीगढ़ में लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस पूरे सप्लाई नेटवर्क, फर्जी बिल तैयार करने वाले लोगों तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। एसपी ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। #Satyanewsharyana #crimenews #viralvideo #

Sirsa, Sirsa | Jul 11, 2026

MORE NEWS

"पैसा इब भी मैं देयू, वोट थे देयो भरते ने?"

ऐलनाबाद हलके के दौरे के दौरान इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला का हरियाणवी अंदाज चर्चा में रहा।

जनता से सीधे संवाद करते हुए उन्होंने कहा—

"पैसा इब भी मैं देयू, वोट थे देयो भरते ने?"

उनका यह बयान अब राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

#AbhayChautala #INLD #Ellenabad #HaryanaPolitics #Sirsa #HaryanviStyle

"पैसा इब भी मैं देयू, वोट थे देयो भरते ने?" ऐलनाबाद हलके के दौरे के दौरान इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला का हरियाणवी अंदाज चर्चा में रहा। जनता से सीधे संवाद करते हुए उन्होंने कहा— "पैसा इब भी मैं देयू, वोट थे देयो भरते ने?" उनका यह बयान अब राजनीतिक गलियारों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। #AbhayChautala #INLD #Ellenabad #HaryanaPolitics #Sirsa #HaryanviStyle

Sirsa, Sirsa | Jul 13, 2026

Sirsa Today Newspaper
Sirsa Today का ताज़ा ई-पेपर यहाँ उपलब्ध है!
आज की मुख्य खबरें, स्थानीय अपडेट्स और बहुत कुछ पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें 
#SirsaToday
#sirsanews 
#EveningNews
#SawanRainSirsa 
#SirsaUpdates
#HaryanaNews
#SirsaPolitics
#SirsaBreakingNews
#sirsasamachar 
#LocalNewsSirsa
#SirsaStudents
#HaryanaExams
#EducationUpdatesSirsa
#SirsaSchoolNews
#YouthOfSirsa
#SirsaMarket
#SirsaVyapari
#BusinessNewsSirsa
#BazaarBulletin
#SirsaDeals
#KisanSirsa
#SirsaAgriculture
#MandiBhavSirsa
#KhetiUpdate
#HaryanaKisanNews
#SirsaPolice
#LawAndOrderSirsa
#SirsaAdministration
#DistrictUpdateSirsa
#SirsaCivicNewsCMO Haryana @highlight Ashok Chhabra DPR Haryana NishuRaj Resort Dipro Sirsa BJP Haryana #cmoharyana #csharyana #nagaryatranews #dtpsirsa #dmcsirsa #nirmalaseetharaman #sukhwinder Singh
#pccfharyana 
#ForestDepartmentHaryana

Sirsa Today Newspaper Sirsa Today का ताज़ा ई-पेपर यहाँ उपलब्ध है! आज की मुख्य खबरें, स्थानीय अपडेट्स और बहुत कुछ पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें #SirsaToday #sirsanews #EveningNews #SawanRainSirsa #SirsaUpdates #HaryanaNews #SirsaPolitics #SirsaBreakingNews #sirsasamachar #LocalNewsSirsa #SirsaStudents #HaryanaExams #EducationUpdatesSirsa #SirsaSchoolNews #YouthOfSirsa #SirsaMarket #SirsaVyapari #BusinessNewsSirsa #BazaarBulletin #SirsaDeals #KisanSirsa #SirsaAgriculture #MandiBhavSirsa #KhetiUpdate #HaryanaKisanNews #SirsaPolice #LawAndOrderSirsa #SirsaAdministration #DistrictUpdateSirsa #SirsaCivicNewsCMO Haryana @highlight Ashok Chhabra DPR Haryana NishuRaj Resort Dipro Sirsa BJP Haryana #cmoharyana #csharyana #nagaryatranews #dtpsirsa #dmcsirsa #nirmalaseetharaman #sukhwinder Singh #pccfharyana #ForestDepartmentHaryana

Sirsa, Sirsa | Jul 13, 2026