कलान पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक सक्रिय अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में की गई कार्रवाई में विवेक गुप्ता निवासी नयागांव महसूलपुर थाना जलालाबाद को गुरुवार दोपहर ग्राम गुन्दौरा मोड़ स्थित हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया