शाहगंज: दूल्हा हत्याकांड के आरोपी के घर पर छापा, ₹2.33 लाख की अवैध एलोपैथिक दवाएं बरामद, पुलिस जांच में जुटी
जौनपुर के शाहगंज में चर्चित दूल्हा हत्याकांड के आरोपी शुभम सिंह के घर पर पुलिस और ड्रग विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। खेतासराय थाना क्षेत्र के सरवरपुर वार्ड नंबर-1 स्थित आरोपी के आवास से लगभग 2 लाख 33 हजार 860 रुपये मूल्य की अवैध एलोपैथिक दवाएं बरामद की गईं।