मैहर: मैहर में स्लीपर बस पलटी, 35 से अधिक यात्री सवार, दो घायल
मैहर। मध्यप्रदेश के मैहर जिले में गुरुवार सुबह एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार दो यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि अन्य यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार, बस हैदराबाद से बनारस जा रही थी। इसी दौरान मैहर जिले के अमदरा थाना क्षेत्र में अचानक ब्रेक लगाने के कारण बस पलट गई।