महोबा: खन्ना पुलिस ने 18 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा, आबकारी अधिनियम के तहत की कार्रवाई
Mahoba, Mahoba | Jun 20, 2026 खन्ना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 18 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। खन्ना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ब्रह्मचारी डिग्री कॉलेज के सामने, गुड़ा रोड से जागेन्द्र यादव को पकड़ा। 22 वर्षीय जागेन्द्र ग्राम मवईखुर्द का निवासी है। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।