समरनालय पूर्णिया
जिला जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति:- 925,
दिनांक:-17 जुलाई 2026,
==================
श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया के निर्देश के आलोक में जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी उन्मूलन अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार को लाइन बाजार स्थित रेड क्रॉस भवन में रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से 65 टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार के पैकेट वितरित किया गया। अभियान का उद्देश्य टीबी मरीजों को आवश्यक दवाओं के साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर उन्हें शीघ्र स्वस्थ करना है।
मौके पर सिविल सर्जन पूर्णिया डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को उपचार अवधि के दौरान छह माह तक प्रतिमाह 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खाते में दी जाती है।जिससे वे पौष्टिक भोजन एवं आवश्यक सामग्री खरीद सकें।
जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर ने कहा कि नियमित दवा, समय पर जांच तथा पौष्टिक आहार से मरीजों के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है और वे सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं।
कार्यक्रम में जिला अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री रवि शंकर उरांव ,टीबी विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कुमार, डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास, एपिडेमियोलॉजिस्ट नीरज कुमार निराला, डीपीएस राजेश शर्मा, स्वाति वैशन्त्री, मो. मासूम रजा, संजय कुमार सहित स्वास्थ्यकर्मी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से टीबी के प्रति जागरूक रहने, समय पर जांच कराने तथा उपचार पूरा करने की अपील की गई ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Purnia, Bihar | Jul 17, 2026