मेरठ: मेरठ में युवती का अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने जबरन उठा कर ले गए, युवती बचाओ-बचाओ चिल्लाती रही, पुलिस कर रही तलाश
Meerut, Meerut | Jun 24, 2026 मेरठ में मंगलवार देर रात ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास एक युवती को स्कॉर्पियो सवार बदमाशों द्वारा जबरन कार में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान युवती मदद के लिए चीखती रही। मौके पर मौजूद दो युवकों ने स्कॉर्पियो का पीछा किया, लेकिन आरोपी फरार हो गए।