अरवल: मोबाइल फोन पर बात कर रही छात्रा ने सल्फास की चार गोली खाकर दी जान, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में हुई मौत
Arwal, Arwal | Mar 15, 2024 अरवल किंजर बाजार के पीसीएस कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाली एक छात्रा ने मोबाइल पर बात करने के दौरान सल्फास की गोलियाँ खा ली। हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल इलाज के लिए किंजर अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन स्थिति नाज़ुक होने पर सहेलियों ने उसे सदर अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।