अरवल: अरवल उत्पाद विभाग के द्वारा शराब को लेकर छापेमारी अभियान में नगला से चुलाई शराब के साथ दो महिला गिरफ्तार।
Arwal, Arwal | Mar 15, 2024 लोकसभा चुनाव और होली पर्व को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी मुसहरी टोलो एवं संवेदनशील क्षेत्रों मे ALTF एव उत्पाद विभाग द्वारा संयुक्त अभियान अवैध शराब भट्ठियों के विरुद्ध चलाया गया। जिसमें आजाद नगर एवं किंजर मुसहरी में 5425 किलो ग्राम अर्ध निर्मित शराब एवं 8 लीटर चुलाई शराब घटनास्थल पर विनष्ट किया गया। नगला मुसहरी से दो महिला रंजू देवी और मनिया देवी को अवैध शराब बेचने के जुर्म में 4 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।