अरवल: जिला पदाधिकारी के द्वारा श्रम विभाग से संबंधित लाभार्थियों को योजनाओ से संबंधित स्वीकृति आदेश की प्रति का वितरण किया गया
Arwal, Arwal | Mar 15, 2024 जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा बिहार शताब्दी असंगठित कार्य क्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना 2011 के अंतर्गत स्वाभाविक मृत्यु पश्चात् उनके आश्रित को 30000 रूपये की स्वीकृति आदेश की प्रति प्रदान किया गया। साथ ही बिहार भवन कर्मकार कल्याण बोर्ड के 9 लाभार्थियों को विवाह सहायता अनुदान के रूप में प्रत्येक लाभार्थी रू 50000, एक लाभार्थी को साईकिल क्रय अनुदान के रूप में 3500एवं 2 लाभार्थी को निबंधन कार्ड वितरित किया गया।