अरवल: सदर अस्पताल परिसर में प्री-फैब फील्ड अस्पताल का डीएम ने किया उद्घाटन
Arwal, Arwal | Mar 15, 2024 डीएम वर्षा सिंह ने सदर अस्पताल स्थित मिशन 60 एवं मिशन परिवर्तन के तहत सभी सुविधाओं लैस प्री फैब फील्ड अस्पताल का उद्घाटन किया। यहां पर इलाज कराने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी। बता दें कि 50 शैय्या वाले प्री-फैब फील्ड अस्पताल में मरीजों का विशेष ख्याल रखा गया है। मरीजों को मिलने वाला बेड और उस पर बिछा चादर सैनिटाइज होकर मिलेगा।